दर्दनाक हादसा(वीडियो): 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार। 24 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल

चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी- जून 2026। नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के खालसी मार्ग पर एक टाटा अल्ट्रोज कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक […]

चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी- जून 2026। नीरज उत्तराखंडी 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के खालसी मार्ग पर एक टाटा अल्ट्रोज कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

डायल-112 पर मिली सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4:40 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि खालसी रोड स्थित राणो की गाड़ क्षेत्र में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही चौकी चिन्यालीसौड़ से पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना करीब 3:30 बजे हुई थी। कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी थी।

पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। जांच में पाया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था। वहीं एक युवक का शव लगभग 150 मीटर नीचे पड़ा मिला। दुर्घटनाग्रस्त वाहन डीएल-14 सीजी-3050 (टाटा अल्ट्रोज) बताया जा रहा है, जिसमें दो लोग सवार थे।

24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

हादसे में सूरज (24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय श्याम सिंह निवासी खालसी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुमन पवार (25 वर्ष) पुत्र चंद्र सिंह निवासी न्यू खालसी गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को खाई से बाहर निकालकर पंचायतनामा और अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद मोर्चरी चिन्यालीसौड़ भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

वीडियो:

हादसे के कारणों की जांच शुरू

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना राजस्व क्षेत्र में हुई है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

सम्बंधित खबरें:

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इन जिलों में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

देहरादून, 28 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जुलाई के लिए कई जिलों...

यमुनोत्री हाईवे बाधित(वीडियो): सिंलाई बैंड में पत्थर गिरने और पालीगाड़ में दलदल से रुका यातायात

उत्तरकाशी, 28 जुलाई। नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब चारधाम यात्रा मार्गों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। यमुनोत्री...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts