श्री बद्रीनाथ धाम को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलवी के खिलाफ देहरादून थाने में मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी देहरादून।  बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया एक मौलवी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मौलवी द्वारा बद्रीनाथ धाम पर अभद्र टिप्पणी कर उस पर हिंदुओं की जगह मुस्लिमों का अधिकार होने की बात कही जा रही है। जिसे लेकर मंगलवार देर शाम को देहरादून निवासी जगदंबा प्रसाद पंत ने रायपुर […]

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी

देहरादून। 

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया एक मौलवी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मौलवी द्वारा बद्रीनाथ धाम पर अभद्र टिप्पणी कर उस पर हिंदुओं की जगह मुस्लिमों का अधिकार होने की बात कही जा रही है।

जिसे लेकर मंगलवार देर शाम को देहरादून निवासी जगदंबा प्रसाद पंत ने रायपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

जिसमें पंत ने लिखा है कि, एक मौलवी द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर धाम को मुस्लिम समुदाय का धार्मिक स्थल बता रहा है।

उनकी इस शिकायत पर थाना रायपुर पुलिस ने उक्त अज्ञात मौलवी के विरुद्ध धारा 153 (A), 505 IPC/66 (F) IT एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

हालांकि मौलवी द्वारा अपने उक्त बयान पर माफी मांग ली गई थी लेकिन जनता का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।  और लोग सोशल मीडिया पर उक्त मौलवी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हैं।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts