तूल पकड़ता इंजीनियरों के निलंबन का मामला, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल  मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग दुगड्डा के दो इंजीनियरों के निलंबन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है| लोक निर्माण विभाग दुगड्डा सहायक अभियंता और अपर अभियंता के निलंबन को एकतरफा कार्यवाही बताते हुए उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने स्थलीय कार्य बहिष्कार दिया है| सभी ने पीएमजीएसवाई कोटद्वार कार्यालय में एकत्रित […]

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल 

मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग दुगड्डा के दो इंजीनियरों के निलंबन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है| लोक निर्माण विभाग दुगड्डा सहायक अभियंता और अपर अभियंता के निलंबन को एकतरफा कार्यवाही बताते हुए उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने स्थलीय कार्य बहिष्कार दिया है| सभी ने पीएमजीएसवाई कोटद्वार कार्यालय में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

 इंजीनियर महासंघ ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की गई कार्यवाही को अन्यायपूर्ण बताया है|  महासंघ ने दोनों इंजीनियरों के निलंबन वापस लेने तक स्थलीय कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है| सभी का कहना है कि, सोमवार तक सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो प्रदेश में डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की बैठक कर प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार करेगा| 

इंजीनियर राजपाल सिंह जनपद अध्यक्ष ने बताया कि, हमारे दुगड्डा, रतुवाढ़ाब, नैनीडांडा मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है|  इसमें किलोमीटर 154-155 पर 14 मार्च को डामरीकरण हुआ था|  उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था | जिस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बिना तथ्यों के जांच किए हुए दो इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया, जिसका हम विरोध करते हैं। अगर ऐसा हो गया था तो उसको दोबारा से ठीक कराया जा सकता है,हमारी कार्यकारिणी जो भी निर्णय लेगी उस पर हमारे द्वारा आगे कार्य किया जाएगा।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts