सीबीएसई में 99.6% अंक लाकर अभिनव उनियाल बने टॉपर

अभिनव उनियाल ने प्राप्त किए 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर में जगह बनाई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार विज्ञान संकाय में देश भर में टॉप किया है अभिनव उनियाल ने। टिहरी जनपद सहित बेलेश्वर गांव का नाम किया रोशन। अभिनव ने अंग्रेजी विषय में 98 प्रतिशत अंक तथा अन्य सभी विषयों में […]

अभिनव उनियाल ने प्राप्त किए 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर में जगह बनाई है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार विज्ञान संकाय में देश भर में टॉप किया है अभिनव उनियाल ने।

टिहरी जनपद सहित बेलेश्वर गांव का नाम किया रोशन।

अभिनव ने अंग्रेजी विषय में 98 प्रतिशत अंक तथा अन्य सभी विषयों में शत प्रतिशत(100) अंक प्राप्त किये है।

टिहरी जनपद के बेलेश्वर गाँव के रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद उनियाल के बड़े पुत्र है अभिनव उनियाल।

राजेन्द्र प्रसाद उनियाल अभी पुर्तगाल में एक सेफ का काम करते है तथा माता गृहिणी है।

वही आपको बताते चले कि अभिनव उनियाल डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश के छात्र हैं।

उन्होंने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्‍त किए हैं, उन्‍होंने 500 में 498 अंक प्राप्‍त किए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि अभिनव उनियाल टिहरी जनपद के बेलेश्वर गाँव के रहने वाले है।

उनके पिताजी का नाम राजेन्द्र प्रसाद उनियाल तथा माता का नाम जसोदा देवी है।

उनके पिताजी पुर्तगाल में शेफ का काम करते है जबकि माता एक गृहणी है।

वही बात करे उनके परिवार के अन्य सदस्यों की तो उनके दो चाचा है।

जिनके नाम हर्षमनी उनियाल तथा सूर्यमणि उनियाल है जो दोनों बेलेश्वर गाँव मे ही रहते है।

हर्षमनी उनियाल भारतीय नौसेना से सेवनिर्वित है तथा बेलेश्वर गांव में अपने छोटे भाई सूर्यमणि उनियाल के साथ केराराम स्कूल का संचालन करते है।

अभिनव उनियाल ने केवल अपने परिवार का ही नाम रोशन नही किया है अपितु अपने जनपद टिहरी गढ़वाल का नाम भी रोशन किया है।

परिवार के सभी सदस्य अभिनव उनियाल की इस उपलब्धि पर गदगद है लेकिन सबको पहले से ही भरोसा था कि वह cbse परीक्षा में अपना तथा क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।

उनकी कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भी टॉपर सूची जगह बनाई थी अभिनव उनियाल ने।

वही इस साल 12वीं में 92.71 फीसदी छात्र-छात्रा पास हुए हैं।

वहीं ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर 16 रीजन में से देहरादून 15 स्‍थान पर रहा।

देहरादून का परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा।

 

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts