खटीमा में सड़क हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

खटीमा में सड़क हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद   रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के खटीमा में सड़क हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में सड़क किनारे चार लोगों में से एक पर तेज रफ्तार आती बारात की कार टक्कर मार छटका […]

खटीमा में सड़क हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के खटीमा में सड़क हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में सड़क किनारे चार लोगों में से एक पर तेज रफ्तार आती बारात की कार टक्कर मार छटका देती है। हादसे की कार में दूल्हा दुल्हन मौजूद थे, जिन्हें दूसरी कार से विदा कर दिया गया। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा स्थित चकरपुर में सड़क किनारे कुछ लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान टनकपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही अनियंत्रित बारात की कार ने प्रकाश पाण्डे को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

हादसे में युवक घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया और उसकी पैर की हड्डी टूटी मिली। दुर्घटना स्थल में लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसा कैद हो गया। दुर्घटना करने वाली कार में दूल्हा-दुल्हन सवार थे। बताया जा रहा है कि, कार चालक को नींद की झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दूल्हा दुल्हन को चोट नही आयी है। हादसे के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने जहां कार को कब्जे में ले लिया वहीं घायलों को अस्पताल भिजवाकर दूल्हा दुल्हन को दूसरे वाहन से भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय बीडीसी मेम्बर प्रवीण बिष्ट ने चंद सेकेंड में जिला पंचायत सदस्य के पति प्रकाश पाण्डे की जान कैसे बच पाई उस पूरे घटना क्रम के बारे में बताया।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts