नैनिताल: हाईकोर्ट में न्यायधीश के सेवानिवृत्त होने पर बार सभागार में आयोजित किया समारोह, दी भावपूर्ण विदाई

हाईकोर्ट में न्यायधीश के सेवानिवृत्त होने पर बार सभागार में आयोजित किया समारोह, दी भावपूर्ण विदाई   रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायधीश लोकपाल सिंह के आगामी फरवरी माह में सेवानिवृत्त होने पर आज बार सभागार में विदाई समारोह आयोजित कर न्यायमूर्ति को भावपूर्ण विदाई दी गई। बार सभागार में आयोजित विदाई […]

हाईकोर्ट में न्यायधीश के सेवानिवृत्त होने पर बार सभागार में आयोजित किया समारोह, दी भावपूर्ण विदाई

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायधीश लोकपाल सिंह के आगामी फरवरी माह में सेवानिवृत्त होने पर आज बार सभागार में विदाई समारोह आयोजित कर न्यायमूर्ति को भावपूर्ण विदाई दी गई। बार सभागार में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह को उच्च न्यायालय बिल्डिंग का स्मृति चिन्ह भेंट किया। विदाई समारोह कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।

न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने कहा कि, न्यायपालिका बहुत बेहतर ढंग से काम कर रही है, जब तक बार और अधिवक्ता बैंच को सहयोग देते रहेंगे तब तक अच्छे निर्णय आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि, उनके मन में टीस है कि, न्यायपालिका में महिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व नही हो पा रहा है। जबकि महिलाए कही भी पुरूष अधिवक्ताओं से कम नही है। न्यायमूर्ति ने कहा कि, देश में महिलाओं के लिए आरक्षित पॉलिसी बनी है, लेकिन उन्हें इसका लाभ नही मिल पा रहा है। सेवानिवृत्ति के बाद वे इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगें ताकि महिलाओं को वकालत व सरकारी अधिवक्ताओं के रूप में अवसर मिल सके।

Also Read This

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

बड़ी खबर : कैंट विधानसभा को 48.44 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम धामी की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं

सीएम धामी ने 23 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, क्षेत्र के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएंदेहरादून, 19 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

Related Posts