दुखद : चमोली के नारायणबगड़ मे सड़क हादसा। दो की मौत

सड़क हादसा स्थान / थराली रिपोर्ट / गिरीश चंदोला नारायणबगड़ विकास खंड में सड़क हादसा दो लोगों की मौके पर ही मौत नारायणबगड़ के चिडिंगा सिलोडी मोटर मार्ग पर बुलेरो वाहन दुर्घटना ग्रस्त। दो लोगों की मौके पर ही मौत। नारायणबगड़ से चिडिंगा सिलोडी जा रही एक बुलेरो वाहन के दुघटना ग्रस्त होने से दो […]

सड़क हादसा

स्थान / थराली

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

नारायणबगड़ विकास खंड में सड़क हादसा दो लोगों की मौके पर ही मौत
नारायणबगड़ के चिडिंगा सिलोडी मोटर मार्ग पर बुलेरो वाहन दुर्घटना ग्रस्त।
दो लोगों की मौके पर ही मौत।

नारायणबगड़ से चिडिंगा सिलोडी जा रही एक बुलेरो वाहन के दुघटना ग्रस्त होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यहां नारायणबगड़ से वापस गांव चिडिंगा सिलोडी जा रही बुलेरो वाहन संख्या UK11TA-1463 तलसारी चट्टान के पास अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई। जिसमें वाहन चालक दिनेश सिंह पुत्र सुजान सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी सिलोडी और वाहन सवार बिक्रमसिंह पुत्र कुंदनसिंह उम्र 42 निवासी सिलोडी की मौके पर ही मौत हो गई।

बुलेरो वाहन में यह दो ही लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बिक्रमसिंह चण्डीगढ़ से आया था और भराडीसैंण में फेसेलिटी कवारंटाईन में था।बुधवार को प्रशासन ने भराडीसैंण से इसे घर भेज दिया था।मौके पर पहुंची राजस्व टीम स्थानीय पुलिस की मदद से शवों को निकाला जा रहा है।


चौकी प्रभारी राज नारायण व्यास का कहना है कि सड़क हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम को दी कंट्रोल रूम से सूचना मिलने ही पुलिस तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकालने का काम किया जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts