वीडियो : हल्द्वानी मे लावारिश मिले हजारों चूजे।प्रशासन ने जिंदा गाड़े

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने 4000 से अधिक जिंदा और मुर्दा चूजे छोड़ दिये जिससे हंगामा मच गया। प्रशासन की टीम ने सभी चूजों को संक्रमण होने के डर से जमीन में दफना दिया । नैनीताल जिले में हल्द्वानी के पंचायत घर के समीप जंगल में हजारों चूजे(चिकन)दिखने के […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने 4000 से अधिक जिंदा और मुर्दा चूजे छोड़ दिये जिससे हंगामा मच गया। प्रशासन की टीम ने सभी चूजों को संक्रमण होने के डर से जमीन में दफना दिया ।

नैनीताल जिले में हल्द्वानी के पंचायत घर के समीप जंगल में हजारों चूजे(चिकन)दिखने के बाद लोगों ने प्रशासन को सूचित किया।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/7MPQQ1ZLGEo

 

कोरोना वायरस से जूझते प्रदेश में चूजों के संक्रमित होने के डर से पुलिस, प्रशासन और वैटनरी टीम के हाथ पैर फूल गए। जिला प्रशासन, जिला वैटनरी टीम के साथ घटनास्थल पहुंची। इस बीच पुलिस की टीम भी जंगल से लगे रिहायसी क्षेत्र में पहुँच गई। जनता कर्फ्यू के बीच हजारों लावारिस चूजों की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिन्दा चूजों के बीच मृत चूजों ने बीमारियों का शक गहरा दिया।

लोगों का कहना था कि कोरोना के डर से चिकन की मांग घट गई है और उनमें संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए पोल्ट्री फार्म वाले ने इन्हें लावारिस छोड़ दिया होगा। एस.डी.एम.ने अपने अधीनस्थों को अज्ञात के खिलाफ एफ.आई.आर.दर्ज करने के लिए कह दिया है। पुलिस ने भी चूजों को लाने वाले ट्रक की पहचान करने के लिए आसपास के सी.सी.टी.वी.कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।  प्रशासन ने सभी जिंदा और मृत चूजों को जमीन में गाड़ दिया है।

Also Read This

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

बड़ी खबर : कैंट विधानसभा को 48.44 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम धामी की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं

सीएम धामी ने 23 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, क्षेत्र के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएंदेहरादून, 19 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

Related Posts