श्री दरबार साहिब में मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने टेका मत्था।

देहरादून ।   मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका उन्होंने दरबार साहिब के श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम धामी पहली बार श्री दरबार साहिब पहुंचे। सोमवार दोपहर 1ः00 […]

देहरादून ।

 

मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका उन्होंने दरबार साहिब के श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम धामी पहली बार श्री दरबार साहिब पहुंचे।

सोमवार दोपहर 1ः00 बजे मुख्यमन्त्री का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की। शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री धामी ने कोरोना काल के दौरान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की। सीएम धामी ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का  मजबूत सहयोगी बताया। श्री महाराज जी ने सीएम धामी को रुद्राक्ष का पौधा व श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने श्री महाराज जी को सीएम आवास पर आने का निमंत्रण दिया।

श्री महाराज जी ने मुख्यमंत्री को शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान के द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। कागिलेगौर है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं।

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ आदि मौजूद थे।

 

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts