हाईकोर्ट नैनिताल: उत्तराखंड सरकार के मुख्य स्थाई अधिवक्ता का हृदयगति रुकने से निधन

उत्तराखंड सरकार के मुख्य स्थाई अधिवक्ता का हृदयगति रुकने से निधन

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड सरकार के उच्च न्यायालय में मुख्य स्थाई अधिवक्ता (चीफ स्टैंडिंग काउंसिल) परेश त्रिपाठी का हृदयगति रुकने से निधन हो गया है। परेश, लखनऊ के घर से नैनीताल के जिला परिषद रोड स्थित घर पहुंचे ही थे, जब उन्हें हृदय में दर्द महसूस हुआ। परेश को तत्काल स्थानीय बीडी पाण्डे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परेश अपने पीछे एक लड़का, एक लड़की के अलावा अपनी पत्नी को छोड़ गए हैं।

परेश कांग्रेस सरकार में मुख्य स्थाई अधिवक्ता बनाए गए थे और भाजपा सरकार में भी उन्हीं को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा गया था। परेश के घर में महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता के अलावा उच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन अध्यक्ष और कई अन्य अधिवक्ता पहुंचे। परेश के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए सोमवार सवेरे 11 बजे रानीबाग के चित्रशिला घाट ले जाया जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts