शर्मनाक : नशे में धुत चौकी इंचार्ज ने चौकी पहुंच कर सिपाहियों के साथ की गाली गलौज। हुए सस्पेंड

नशे में धुत एक चौकी इंचार्ज साहब चौकी पहुंच गए,जिसके बाद उन्होंने वहां अपने साथी सिपाहियों से गाली गलौज की। दरअसल , हल्द्वानी में एक चौकी इंचार्ज साहब नशे में धुत होकर चौकी पहुंचे। नशे में धुत चौकी इंचार्ज ने अपने ही साथी सिपाहियों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जिसकी सूचना सिपाहियों ने […]

नशे में धुत एक चौकी इंचार्ज साहब चौकी पहुंच गए,जिसके बाद उन्होंने वहां अपने साथी सिपाहियों से गाली गलौज की।

दरअसल , हल्द्वानी में एक चौकी इंचार्ज साहब नशे में धुत होकर चौकी पहुंचे। नशे में धुत चौकी इंचार्ज ने अपने ही साथी सिपाहियों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जिसकी सूचना सिपाहियों ने बड़े अधिकारी को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे कुछ सिपाहियों ने दरोगा जी का मेडिकल करवाया।

उसके बाद एसएसपी के आदेश के बाद थोड़ी देर में दरोगा जी को सस्पेंड कर दिया गया, फिर जाकर दरोगा जी का नशा उतर गया।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि एसआई ललित कुमार पांडेय हीरानगर चौकी के चौकी प्रभारी हैं। सोमवार दोपहर शिकायत मिली थी कि ड्यूटी पर तैनात चौकी प्रभारी ललित कुमार पांडेय शराब पीकर चौकी पहुंच गए और सिपाहियों पर रौब जमाने लगे। चौकी में मौजूद सिपाहियों ने जब इस पर आपत्ति जताई तो ललित ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

सिपाहियों ने इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी। आनन-फानन में कोतवाली से कुछ और सिपाही मौके पर जा पहुंचे। जिसके बाद ललित को मेडिकल कराने के लिए बेस अस्पताल लाया गया।

शराब पीकर हंगामा करने की जानकारी एसएसपी तक पहुंची तो उन्होंने सीओ सिटी भूपेंद्र धौनी से मामले की रिपोर्ट मांगी। शिकायत सही पाए जाने पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से ललित कुमार पांडे को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। जिसके बाद एसपी सिटी हरबंस सिंह ने ललित को सस्पेंड कर दिया।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

Related Posts