छोटे व मझले उद्योगों के लिए आर्थिक पैकेज जारी करे सरकार

डाक्टर पंकज पैन्यूली उत्तराखंड सरकार को लॉक डाउन को देखते हुए छोटे व मझले, कुटीर उद्योगों के लिए आर्थिक पैकेज जारी करना चाहिये, क्योंकि ये प्रदेश के स्व रोजगार और आर्थिकी में अहम भूमिका निभाते है। ये उद्योग एक ओर जंहा रोजगार के अवसर बनाते है वंही प्रदेश के युवाओं को और प्रदेश आत्मनिर्भर भी […]

डाक्टर पंकज पैन्यूली

उत्तराखंड सरकार को लॉक डाउन को देखते हुए छोटे व मझले, कुटीर उद्योगों के लिए आर्थिक पैकेज जारी करना चाहिये, क्योंकि ये प्रदेश के स्व रोजगार और आर्थिकी में अहम भूमिका निभाते है। ये उद्योग एक ओर जंहा रोजगार के अवसर बनाते है वंही प्रदेश के युवाओं को और प्रदेश आत्मनिर्भर भी बनते है, अब जब के एक महीने से अधिक का लॉकडाउन है तो इनके सामने अपने कारोबार को चलाने के लिए संकट पैदा हो गया है। ऐसे मैं सरकार को चाहिए के वो इन उद्योगों के लिए एक आर्थिक पैकेज जारी करे, जिसमे मैक्स- टैक्सी जो पहाड़ो में यातायात के लाइफ लाइन है, जो लॉकडाउन के वजह से वो बुरी तरह प्रभावित है, जिससे उनके सामने खाने का संकट पैदा हो गया है।

यही हाल चारधाम यात्रा वाले होटल, खच्चर व्यवसायो का है, क्योंकि उनका रोजगार ही यात्रा पर निर्भर है। इसके अलावा जो छोटे दुकानदार, रेडी पटरी, फाड् वाले, साप्ताहिक बाजार, फूलो की खेती करने वाले लोग भी लॉकडाउन के वजह से प्रभावित है, क्योंकि पहले नवरात्र में मंदिर बंद थे और जब कोई बड़ा आयोजन भी नही हो रहा। शादी विवाह भी उस स्तर पर नही हो रहे जिससे इनका फूलो का व्यवसायी ठप पड़ गया है और फूलो के खेती खराब होंने के वजह से इसको अब भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिससे इनके सामने अब खाने पीने के समस्या खड़ी हो गयी है।

ऐसे में सरकार को चाहिए कि वो इन लोगो के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की गोषणा करे, ताकि ये लोग अपना जीवनयापन संम्मान के साथ कर सके और राज्य की आर्थिकी में पूर्व की भांति अपना योगदान दे सके।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts