श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धूमधाम से हुआ क्रिसमस सेलीब्रेशन

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में शनिवार को किसमस सेलीब्रेशन की धूम रही। अस्पताल स्टाफ ने प्रभु यीशु के जन्मदिवस के गीत गाकर प्रभु यीशु को याद किया। अस्पताल स्टाफ ने केक काटकर एक दूसरे को किसमस की बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता, निदेशक डाॅ अमित […]

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में शनिवार को किसमस सेलीब्रेशन की धूम रही। अस्पताल स्टाफ ने प्रभु यीशु के जन्मदिवस के गीत गाकर प्रभु यीशु को याद किया। अस्पताल स्टाफ ने केक काटकर एक दूसरे को किसमस की बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता, निदेशक डाॅ अमित मैत्रेय व अस्पताल स्टाफ ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के हीलिंग गार्डन को लाइटों से सजाया गया। अस्पताल स्टाफ ने सैंटा क्लाॅज बनकर मरीजों को टाॅफियां, चाॅकलेट एवम् गिफ्ट्स बांटे। किसमस का आयोजन मरीजों को खुशी और सुकून प्रदान करने वाला होता है। अस्पताल स्टाफ, मरीजों एवम् उनके तीमारदारों ने किसमस सेलीब्रेशन का जमकर लुत्फ उठाया। सैंटा क्लाॅज बच्चों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवम् संचालन सिमरन अग्रवाल ने किया।

Also Read This

बड़ी खबर: तीन तलाक के बाद हलाला का कथित दबाव। पत्नी की शिकायत पर पति गिरफ्तार

देहरादून: पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, तीन तलाक देने और दोबारा साथ रखने के...

अजब गजब: अस्पताल के अंदर घूम रहे आवारा पशु। मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल

थराली। गिरीश चंदोला अस्पताल को स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से सबसे संवेदनशील स्थानों में माना जाता है। यहां बीमार मरीजों का इलाज होता है,...

Related Posts