CIMS & UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज ने किया 3 दिवसीय स्पोर्ट्स मीट -2022 का आयोजन

देहरादून के CIMS&UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा 3 दिवसीय स्पोर्ट्स मीट -2022 का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज के छात्र-छात्राओं को (नंदादेवी, पंचाचूली, त्रिशूल, नीलकंठ, बद्रीविशाल) 5 ग्रुपों में बांटा गया है। यह 5 ग्रुप 3 दिन तक अपनी जीत के लिए आपस में जोर आजमाइश कर रहे हे। 8 दिसंबर से 10 दिसंबर […]

देहरादून के CIMS&UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा 3 दिवसीय स्पोर्ट्स मीट -2022 का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज के छात्र-छात्राओं को (नंदादेवी, पंचाचूली, त्रिशूल, नीलकंठ, बद्रीविशाल) 5 ग्रुपों में बांटा गया है। यह 5 ग्रुप 3 दिन तक अपनी जीत के लिए आपस में जोर आजमाइश कर रहे हे। 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले इस खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी, दौड़ सहित विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हे । जिसमें आज क्रिकेट टूर्नामेंट में नीलकंठ, नंदादेवी , त्रिशूल हाउस की संयुक्त टीम ने बद्री विशाल हाउस की टीम को फ़ाइनल 10 विकेट से पराजित किया वही खो खो में पंचाचुली हाउस ने नंदा देवी हाउस को पराजित किया। 

आज कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि पद्मश्री अल्प अल्पसंखयक आयोग के अध्यक्ष डा० आर के जैन एवं विशिष्ट अतिथि बलूनी ग्रूप के अध्यक्ष विपिन बलूनी जी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि ने छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद बहुत जरूरी है, आप भविष्य में किसी भी क्षेत्र में जाएं तो खेलकूद आपको हर क्षेत्र में फिट रखने का कार्य करेगा। उन्होंने कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी द्वारा नशे के खिलाफ किए जा रहे कार्य की सराहना की। साथ ही संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष 300 निर्धन बच्चों को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान किए जाने को लेकर अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की।कार्यक्रम में CIMS&UIHMT ग्रुप के डायरेक्टर रमेश चन्द्र जोशी, मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, केदार सिंह अधिकारी, प्रिंसिपल आर.एन. सिंह, गुरु देव सिंह, ग्रुरप्रीत कौर, शिखा, डा०रणजीत कुमार, डा०उत्कर्ष सिंह, पंकज सजवाण, डा० शशांक, डा० हेमंत नागर, शिवानी,  प्रक्रति थापा, आसिफ़ आदि शिक्षक व कर्मचारीगण सहित कॉलेज के 1000 से अधिक बच्चे उपस्थित रहे।

आज कार्यक्रम के प्रथम दिन सौ, दो सौ और चार सौ मीटर दौड़ के साथ ही रिले रेस, क्रिकेट, वॉलीबॉल, हाई जम्प, लॉग जम्प गेम्स आयोजित होंगे। जबकि कार्यक्रम के दूसरे दिन 9 दिसंबर को क्रिकेट के फाईनल के साथ कबड्डी, खो-खो इत्यादि गेस्स आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 10 दिसंबर को इंडोर गेम्स बैडमिंटन, चैस व कैरम प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

 

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts