गुड न्यूज़ : CIMS & UIHMT कॉलेज की तीन छात्राओं को मिला मेडल

 हेमंती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का पाँचवा  दीक्षांत समारोह बुधवार भारतीय वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की। कुल 1320 छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में 25 गोल्ड मेडल 8 सिल्वर मेडल प्रदान किए […]

 हेमंती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का पाँचवा  दीक्षांत समारोह बुधवार भारतीय वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की। कुल 1320 छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम में 25 गोल्ड मेडल 8 सिल्वर मेडल प्रदान किए गए। सीआईएमएस & यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज की 3 छात्राओं को भी मेडल प्रदान किए गए, जिसमें बी.एससी. मेडिकल माइक्रोबॉयोलॉजी (2018 बैच) की छात्रा मीनाक्षी थिंड को गोल्ड मेडल, बी. एस. सी. मेडिकल माइक्रोबॉयोलाॉजी की छात्रा प्रियंका भट्ट (2018 बैच) व बी.एससी. मेडिकल लैब टैक्नोलॉजी (2018 बैच) की छात्रा अनुभा रावत को सिल्वर मेडल मिला। राज्यपाल के हाथों मेडल पाकर छात्राएं बेहद खुश नजर आई, उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों व सीआईएमएस & यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी को दिया।

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई दी, उन्होंने कहा कि आप भविष्य में भी यूँ ही सफलताएँ प्राप्त कर अपने शिक्षकों, संस्थान व माता पिता का नाम रोशन करते रहें।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts