नौवीं की छात्रा ने की आत्महत्या। परिजनों के कमरे में देख उड़े होश

नौवीं की छात्रा ने की आत्महत्या। परिजनों के कमरे में देख उड़े होश

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
दिनेशपुर। उधम सिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मंच गया। जब कक्षा नौवीं की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, तो वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार नौवीं क्लास में पढ़ने वाली प्रभाती हलदार निवासी खटोला नम्बर 2 दिनेशपुर की रहने वाली थी। प्रभाती रोजाना सुबह कोचिंग के लिए 6 बजे घर से जाया करती थी। आज सुबह जब वह कमरे से बाहर नही आयी तो माँ ने उसके कमरे में पहुंच कर देखा तो दरवाजा अंदर से बन्द था। खिड़की से झाक कर देखने के बाद पता चला कि, प्रभाती साड़ी से फंदा लगा कर पंखे से लटकी हुई है।

घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस नाबालिक किशोरी की आत्म हत्या करने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है।

एसओ दिनेशपुर अशोक कुमार ने बताया कि, आज सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि, एक नाबालिक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची टीम ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट ओर कॉल डिटेल के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts