सीएम और प्रदेश अध्यक्ष तराई से। कैसे पार पाएंगे पहाड़ की रुसवाई से !

रिपोर्ट/बिजेन्द्र सिंह राणा  उत्तराखंड की राजनीति में सियासी भूचाल जारी है ,प्रदेश के सियासी समीकरण इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि, प्रदेश के दिग्गज कैबिनेट मंत्री एवं कुछ शीर्ष विधायक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से नाराज हैl इस संदर्भ में ऐसी खबर भी आ रही है कि, मुख्यमंत्री […]

रिपोर्ट/बिजेन्द्र सिंह राणा 

उत्तराखंड की राजनीति में सियासी भूचाल जारी है ,प्रदेश के सियासी समीकरण इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि, प्रदेश के दिग्गज कैबिनेट मंत्री एवं कुछ शीर्ष विधायक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से नाराज हैl

इस संदर्भ में ऐसी खबर भी आ रही है कि, मुख्यमंत्री सतपाल महाराज समेत अनेक दिग्गज विधायक दिल्ली दरबार में अपनी फरियाद रख चुके हैं । खबरों के मुताबिक एक डिप्टी सीएम गढ़वाल से बनाए जाने की संभावना है।

वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मैदान से तो एवं वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैदानी तराई  क्षेत्र से हैं।

भारतीय जनता पार्टी के ये समीकरण पर्वतीय राज्य की परिपाटी के समीकरणों पर खरा नहीं उतर पा रहे है।

इस पूरे प्रकरण से जनता यह अंदेशा जता रही है कि, कहीं ये सियासी समीकरण उत्तर प्रदेश के कुछ सीमांत  जिलों  को  उत्तराखंड में समायोजित करने की तो नहीं।

पहाड़ी राज्य की स्थापना पहाड़ी मूल अवधारणा के आधार पर पहाड़ के विकास के संदर्भ में ही की गई थी  परंतु भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान राजनीतिक समीकरण कुछ और एक कहानी बयां कर रहे हैं।

 

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts