बड़ी खबर: सीएम धामी ही होंगे विधानसभा 2027 में भाजपा का चेहरा! राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की तस्वीर साफ

 देहरादून/नई दिल्ली। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति लगभग साफ कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि पार्टी उत्तराखंड में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों […]

 देहरादून/नई दिल्ली। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति लगभग साफ कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि पार्टी उत्तराखंड में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों में भाजपा मौजूदा नेतृत्व के साथ ही चुनावी मैदान में उतरेगी।

धामी और योगी पर जताया भरोसा

दिल्ली में दिए एक साक्षात्कार में नितिन नवीन ने कहा कि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दोनों राज्यों में विकास की गति तेज हुई है और इसी नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनाव लड़ेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस स्पष्ट बयान के बाद उत्तराखंड में नेतृत्व को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया है। इससे पहले 20 मार्च को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भी संकेत मिल गए थे कि पुष्कर सिंह धामी ही पार्टी का चेहरा बने रहेंगे, लेकिन अब शीर्ष नेतृत्व के बयान ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है।

धामी सरकार के कामकाज की सराहना

नितिन नवीन ने धामी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चुनौतियों के बावजूद राज्य में विकास कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार का मूल्यांकन उसके ट्रैक रिकॉर्ड, विकास कार्यों और आमजन के जीवन में आए बदलावों के आधार पर किया जाता है। इन मानकों पर धामी सरकार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पुष्कर सिंह धामी ने अपनी कार्यशैली से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का विश्वास जीता है। हाल ही में उत्तराखंड दौरे पर आए नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने भी धामी सरकार के कामकाज की सराहना की थी।

चुनावी रणनीति पर असर

भाजपा के इस ऐलान के बाद उत्तराखंड की सियासत में नई स्पष्टता आ गई है। अब पार्टी पूरी तरह से पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाएगी, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

Also Read This:

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts