बड़ी खबर: सीएम धामी कल पहुंचेंगे लाखामंडल, बर्नीगाड़ में सेवा सेतु अभियान के शिविर में करेंगे प्रतिभाग

उत्तरकाशी, 14 अक्टूबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार, 15 अक्टूबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 12:15 बजे लाखामंडल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे राजकीय […]

उत्तरकाशी, 14 अक्टूबर 2026।नीरज उत्तराखंडी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार, 15 अक्टूबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 12:15 बजे लाखामंडल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ (कुंवा) पहुंचकर सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आयोजित जिलावार शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय जनता से संवाद करने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच की जानकारी लेंगे। सेवा सेतु अभियान के तहत विभिन्न विभागों की सेवाओं और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे लाखामंडल हेलीपैड से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को कार्यक्रम के कवरेज के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जताई हत्या की आशंका ।रोते हुए बोले- खतरे में मेरा और मेरे बच्चो जीवन

हल्द्वानी: उत्तराखंड में कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हल्द्वानी से विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी और...

भाई ने रील बनाने पर टोका ,नाबालिग बहन ने की आत्महत्या

लालकुआं, उत्तराखंड। नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार देर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts