बड़ी खबर: विधायक जी के कानों तक नहीं पहुंची सीएम धामी के गड्ढामुक्त सड़कों की बात !

रिपोर्ट/गिरीश चंदोला  धर्मपुर के सी ब्लॉक में गड्ढायुक्त सड़क, बारिश में पानी से लबालब हुए गड्ढे सरकारी आवासों के बीच सड़क की बदहाली से लोग परेशान, गड्ढामुक्त सड़कों के दावों पर उठे सवाल देहरादून। प्रदेश सरकार भले ही सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दावे कर रही हो, लेकिन राजधानी देहरादून में ही इन दावों की […]

रिपोर्ट/गिरीश चंदोला 

  • धर्मपुर के सी ब्लॉक में गड्ढायुक्त सड़क, बारिश में पानी से लबालब हुए गड्ढे
  • सरकारी आवासों के बीच सड़क की बदहाली से लोग परेशान, गड्ढामुक्त सड़कों के दावों पर उठे सवाल

देहरादून। प्रदेश सरकार भले ही सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दावे कर रही हो, लेकिन राजधानी देहरादून में ही इन दावों की हकीकत कुछ और नजर आ रही है।

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के रेसकोर्स स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी के सी ब्लॉक में ट्रांजिट हॉस्टल से करीब 100 मीटर आगे सड़क की हालत बदहाल बनी हुई है।

सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बारिश होने पर इनमें पानी भर जाता है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है।

यह क्षेत्र धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत आता है, जहां से विनोद चमोली विधायक हैं। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

उनका कहना है कि लंबे समय से सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं, लेकिन इनकी मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। पानी से भरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को सड़क पर गड्ढों की गहराई का अंदाजा तक नहीं लग पाता।

खास बात यह है कि सड़क के आसपास राज्य संपत्ति विभाग के कई सरकारी भवन हैं। इनमें विधानसभा सचिवालय और लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी निवास करते हैं। इसके बावजूद सड़क की यह स्थिति बनी हुई है।

गड्ढों के बीच विकास के दावों पर सवाल

सरकार की ओर से लगातार सड़कों को गड्ढामुक्त करने और बेहतर यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही जाती है। ऐसे में राजधानी के एक विधानसभा क्षेत्र में सरकारी भवनों के बीच सड़क का इस तरह बदहाल होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण कभी भी दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
लोगों का यह भी सवाल है कि जब सरकार गड्ढामुक्त सड़कों का अभियान चला रही है तो धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की इस सड़क पर जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं पड़ रही है?

2027 से पहले सड़क बनी मुद्दा

2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, जलभराव और अन्य स्थानीय समस्याएं चुनावी मुद्दा बन सकती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल चुनाव के दौरान लोगों से वोट मांगने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। जिस सड़क से क्षेत्र के लोग रोजाना गुजरते हैं, उसकी स्थिति सुधारना भी जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है।

अब देखना यह है कि सरकार के गड्ढामुक्त सड़क अभियान के बीच धर्मपुर के सी ब्लॉक की इस सड़क के गड्ढे कब भरते हैं और स्थानीय लोगों को बदहाल सड़क से कब राहत मिलती है।

Also Read This

वीडियो: यहां स्कूली छात्राओं का ‘टीचर दो’ प्रदर्शन, वायरल हुआ वीडियो 

नैनीताल। कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल जिले से शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्राओं के विरोध प्रदर्शन का मामला सामने आया है। बेतालघाट स्थित राजकीय बालिका...

मौसम अपडेट: इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts