मुख्यमंत्री ने जाना अनिल बलूनी का हालचाल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को  मुंबई में स्वास्थ्य लाभ ले रहे राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का हालचाल जाना। मुंबई में उपचार करा रहे बलूनी से यह मुख्यमंत्री की तीसरी भेंट है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि श्री बलूनी गत 4 माह से मुंबई में उपचार करा रहे हैं व तेजी से स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

उन्होंने बताया की बलूनी ने अपनी इच्छाशक्ति से कैंसर जैसी बीमारी को मात दी है और अब वह पूरी तरह इस बीमारी के खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि वह भगवान बद्रीविशाल से कामना करते हैं कि वह स्वस्थ होकर पार्टी और उत्तराखंड की सेवा में अपना योगदान देंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts