गजब वीडियो : अब थानेदार ने दी मोबाइल और स्टेशनरी की दुकानें खोलने की इजाजत। सीएम साहब ! प्रयोगशाला बनने से रोकिए उत्तराखंड को !!

प्रदीप भारतीय टिहरी : टिहरी जनपद के विकास खंड प्रताप नगर के थाना क्षेत्र लंबगाव मे थानाध्यक्ष माननीय प्रधानमंत्री मोदी के 21 दिन के लाॅकडाउन की हाथ जोड़कर की गई अपील की सरेआम कैसे फजीहत कर रहे हैं तथा आज मोबाइल की दुकानें तथा कल 10 से 1 बजे तक स्टेशनरी की दुकानें खोलने की […]

प्रदीप भारतीय

टिहरी : टिहरी जनपद के विकास खंड प्रताप नगर के थाना क्षेत्र लंबगाव मे थानाध्यक्ष माननीय प्रधानमंत्री मोदी के 21 दिन के लाॅकडाउन की हाथ जोड़कर की गई अपील की सरेआम कैसे फजीहत कर रहे हैं तथा आज मोबाइल की दुकानें तथा कल 10 से 1 बजे तक स्टेशनरी की दुकानें खोलने की कैसे इजाजत दे रहे हैं !

देखिए वीडियो

https://youtu.be/KY5urQDarTQ

यही नहीं साहब कह रहे हैं कि तमाम सुनने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह जानकारी दें। यहाँ पर हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विकास खंड प्रताप नगर के अंतर्गत लगभग 160 से ज्यादा गांव आते हैं और इन सभी के लिए एक मात्र बाजार लंबगाव लगता है।

जहाँ बाजार तंग होने के कारण आम दिनो में ही लगभग हर दिन लोगों के दबाव में जाम लगा रहता है, ऐसे में थानाध्यक्ष साहब की यह छूट लाॅकडाउन को जरूर चार चांद लगाएगी।
उधर जब थानाध्यक्ष की इस छूट के बारे में पर्वतजन ने जिलाधिकारी टिहरी से जानना चाहा तो उन्होनें ऐसी किसी जानकारी होने से इंकार किया तथा इस बाबत पता करने की बात कही।
ज्ञात हो कि हाल ही में मुख्यमंत्री उत्तराखंड भी अपने नित नये प्रयोगों के चक्कर में लोगों में तथा केंद्र सरकार से अपनी फजीहत करा चुके हैं, अब ऐसे में अधिकारी कहाँ पीछे रहने वाले है़ं !
बडे मियां तो बडे मियां, छोटे मियां सुभानअल्लाह !!

Also Read This

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

Related Posts