छात्र संघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी से उग्र हुआ आदोलन

कमल जगाती, नैनीताल

नैनीताल के पंत पार्क में ए.बी.वी.पी.कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर अल्मोड़ा कॉलेज प्रशासन और अल्मोड़ा पुलिस का पुतला फूंका। इस दौरान
कार्यकर्ताओ ने जमकर नारे बाजी भी की।

देखिए वीडियो: विशाल वर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष नैनीताल

https://youtu.be/hzHafOwtoqE

 

नैनीताल छात्रसंघ के अध्यक्ष विशाल वर्मा ने बताया कि अल्मोड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के छात्रसंघ अध्यक्ष और उनके साथियों को पुलिस ने साजिश के तहत गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ के पदाधिकारी अल्मोड़ा में छात्र हितों के लिए लड़ाई लड़ रहे है और कॉलेज प्रशासन ने उनकी मांगो की अनदेखी कर पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर छात्रों को फंसाया है। छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की एक तरफा कार्यवाही से छात्र छात्राओं में काफी आक्रोश है और वो इसका विरोध कर रहे हैं।

अगर कॉलेज प्रशासन और पुलिस का छात्रों के प्रति यही रवैया रहा तो छात्र उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts