17 दिन से ठप पड़ी संचार सेवा हुई चालू! संचार सेवा ठप पड़ने से रिखणीखाल था प्रभावित

रिखणीखाल मुख्यालय में भारत संचार निगम लिमिटेड की संचार चलती है,रिखणीखाल इसी पर निर्भर है।जैसा आपको पहले भी अवगत किया था कि, ये संचार सेवा 11/04/2021 से बाधित हो गयी थी।इस बीच अनेकों बार महाप्रबंधक भारत संचार निगम लिमिटेड श्रीनगर  रमेश रेड्डी जी व उप महाप्रबंधक  जगदीश सिंह रावत जी को सूचना दी गयी, लेकिन […]

रिखणीखाल मुख्यालय में भारत संचार निगम लिमिटेड की संचार चलती है,रिखणीखाल इसी पर निर्भर है।जैसा आपको पहले भी अवगत किया था कि, ये संचार सेवा 11/04/2021 से बाधित हो गयी थी।इस बीच अनेकों बार महाप्रबंधक भारत संचार निगम लिमिटेड श्रीनगर  रमेश रेड्डी जी व उप महाप्रबंधक  जगदीश सिंह रावत जी को सूचना दी गयी, लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा।

रिखणीखाल में आप जानते ही है कि, ब्लाक मुख्यालय है जहां पर भारतीय स्टेट बैंक,पंजाब नेशनल बैंक,थाना,उप तहसील,खाद्यान्न डिपो,डिग्री कालेज,दो तीन इंटर कॉलेज,कई प्राथमिक विद्यालय,प्रसिद्ध महिला सशक्तिकरण व बाल विकास परियोजना कार्यालय,प्रसिद्ध सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,कोविड टीकाकरण केंद्र,शिक्षा विभाग आदि अनेक कार्यालय व संस्थान है।

अभी अभी ब्लॉक मुख्यालय से सूचना मिली है कि, भारत संचार निगम लिमिटेड की संचार सेवा चालू हो गयी है।अब देखिये 11/04/2021 से 27/04/2021 मतलब 17 दिन तक संचार सेवा ठप रही।कल शाम को चालू हो पायी है।अब आप अंदाजा लगा सकते है कि ये रिखणीखाल कैसे चला होगा या भविष्य में कैसे चलेगा?

 इन 17 दिनों तक ऑफिशियल कार्य कितना प्रभावित हुआ होगा।इस बीच सेना भर्ती अभ्यर्थी के भी कागजात बनने थे।कोविड टीकाकरण भी प्रभावित हुआ होगा।रिखणीखाल पर कैसे गुजरी होगी ये कोई नहीं जानता।ये सिर्फ रिखणीखाल की जनता व ऑफिशियल कर्मचारी ही जान सकते है।

अंत में इस प्रदेश के हुक्मरानों से अनुरोध है कि, इस संचार व्यवस्था को सुचारू बनाने में रिखणीखाल का सहयोग करें।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts