पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

नवरात्रि के पहले दिन प्रशासन और भक्तों के बीच टकराव। मंदिर जाने से रोका, भड़के भक्त

October 17, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

नवरात्रि के पहले दिन प्रशासन और भक्तों के बीच टकराव। मंदिर जाने से रोका, भड़के भक्त

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। आज से नवरात्र शुरू हो गए है और आज से ही माता के भक्त कलश स्थापित कर माता की पूजा शुरू करते है। आज ही माँ के भक्त चामुंडा देवी मंदिर में कलश स्थापित करने के लिये जा रहे थे, मगर वन विभाग के साथ स्थानीय पुलिस ने वन संरक्षण अधिनियम का हवाला देकर माँ के भक्तों को वहां जाने से रोक दिया। माँ के भक्त एक बार फिर चामुंडा माँ के दर्शन करने के लिए नहीं जा सके भक्तो को रोके जाने से रोष फ़ैल गया। मगर प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश और दुर्लभ प्रजातियों के संरक्षण का हवाला देकर माँ के भक्तों को माँ चामुंडा देवी मंदिर तक नहीं जाने दिया। माता के भक्तों का कहना है कि, माँ चामुंडा देवी मंदिर का जिक्र पुराणों में है। मगर वन महकमा इस बात को मानने के लिये तैयार नहीं है। माँ के भक्तों की कामना है कि, माँ चामुण्डा देवी मंदिर में पूर्व की भांति ही पूजा और आराधना की जाये और वे इसके लिए प्रयास भी कर रहे है। माँ चामुंडा देवी मंदिर राजा जी पार्क क्षेत्र में स्थित है और जब भी नवरात्र आते है यहाँ भक्तों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनती है।

माता के भक्त माँ के जयकारे लगाते हुए जा रहे थे कि, जब वे पार्क क्षेत्र में जाने लगे वही पर पार्क कर्मचारियों ने पुलिस के साथ उनको रोक लिया और आगे नहीं जाने के निर्देश दिये भक्ति और आस्था में डूबे भक्तों का जोश यह बात सुनते ही काफूर हो गया और उन्होंने जाने का प्रयास भी किया और इस दौरान भक्तों और पुलिस में नोकझोक भी हुई। मगर पुलिस माँ के भक्तों को बिना अनुमति के पार्क क्षेत्र में नहीं जाने देने पर अड़ी रही। जिसकी बजह से भक्तों को एक बार फिर से निराश ही वापस लौटना पड़ा है। माँ चामुंडा देवी में पूर्व की स्थिति लाने के लिए समिति द्वारा प्रयास भी किये जा रहे है और फिर भी अनुमति नहीं मिली तो यह भक्त रुकने वाले नहीं है और निरंतर लडाई लड़ने, आन्दोलन करने की बात कर रहे है।

बता दें कि, राजा जी राष्ट्रीय पार्क को संरक्षित वन क्षेत्र माना जाता है और यहाँ पर वन जीवो का संरक्षण किया जाता है और इस क्षेत्र में किसी भी तरह की मानवीय गतिविधि प्रतिबंधित होती है। मगर पार्क क्षेत्र में जहां भी कोई एतिहासिक मंदिर आदि है, वहां पर भक्तो को जाने की अनुमति प्रदान की जाती है। माँ चामुंडा देवी का मंदिर पार्क क्षेत्र में है, मगर पार्क प्रशसन का मानना है कि, वहां पर कोई मंदिर नहीं था, जबकि भक्तो का मानना है कि, इस मंदिर का जिक्र पुराणों में है। पार्क प्रशसन का कहना है कि, पार्क में वन जीवों की विलक्षण प्रजातियाँ है और इनके नष्ट होने का खतरा है और इसी के साथ वन संरक्षण अधिनियम का भी उल्लंघन होता है। इसीलिए पार्क में बिना अनुमति किसी को नहीं जाने दिया जा सकता है। श्रद्धालुओ के जाने की सूचना हमे पहले ही मिल गई थी, इसके लिए पुलिस अधीक्षक महोदय को भी पत्र लिखा गया था कि, यहां पर फ़ोर्स पर्याप्त संख्या में लगाई गई है। इन श्रद्धालुओ को समझा बुझा कर कलश को यही मंदिर में स्थापित करवाया गया है।


Previous Post

उक्रांद ने की भाजपा प्रदेश कार्यालय की भूमि की जांच की मांग। जताया बड़े भूमि घोटाले का अंदेशा

Next Post

बड़ी खबर: कुट्टू के आटे में भारी मिलावट। दर्जनों लोग हुए फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार

Next Post

बड़ी खबर: कुट्टू के आटे में भारी मिलावट। दर्जनों लोग हुए फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • क्राइम: 14 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार। वाहन भी सीज
  • हरीश रावत के गैरसैंण बयान पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- “जनता को बेवकूफ बनाना बंद करें”
  • ₹17,499 में आया Samsung का नया 5G फोन। मिलेंगे स्मार्ट AI टूल्स और प्रीमियम लुक
  • भारी बारिश में देवदूत बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी: एसआई कांतीलाल जोशी की टीम ने बचाई मजदूरों की जान
  • हादसा (ब्रेकिंग): 28 कांवड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!