अंकिता हत्याकांड में वीआईपी कनेक्शन उजागर करने के लिए कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन

पुरोला। 3 दिसम्वर (स ह) नीरज उत्तराखंडी अंकिता हत्याकांड में कथित  वीआईपी कनेक्शन को उजागर करने  की मांग को लेकर शनिवार को पुरोला बाजार में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया ।  औरआरोप लगाते हुए  अंकिता की हत्या के ढाई माह बाद भी वीआईपी कनेक्शन को ले सरकार वीआईपी का नाम उजागर न […]

पुरोला। 3 दिसम्वर (स ह)

नीरज उत्तराखंडी

अंकिता हत्याकांड में कथित  वीआईपी कनेक्शन को उजागर करने  की मांग को लेकर शनिवार को पुरोला बाजार में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया ।

 औरआरोप लगाते हुए  अंकिता की हत्या के ढाई माह बाद भी वीआईपी कनेक्शन को ले सरकार वीआईपी का नाम उजागर न करके मामले में लीपापोती कर रही है ।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वीआईपी का नाम उजागर करने के अपेक्षा विधानसभा में सदन को भी गुमराह करने  का आरोप लगाया । 

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने कहा भाजपा का बेटी पढ़ाओ बेटी बढाओ का नारा सिर्फ पोस्टरों व बैनरों तक ही सीमित रह गया है हकीकत में भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीँ है । 

वही बरिष्ठ कांग्रेस नेता बिहारी लाल शाह व जिला पंचायत सदस्य सरोज रावत ने कहा की भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद है व सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने के बजाय अपराधियों को सरक्षण दे रही है,  उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही हत्याकांड में वीआईपी कनेक्शन का नाम उजागर कर उचित कार्यवाही नही होती है तो तहसील स्तर पर उग्र  आंदोलन किया जायेगाl

पुतला दहन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी नगर अध्यक्ष जयेंद्र रावत, पीसीसी मेंबर सरोज रावत ,रोजी सिंह , बिहारी लाल का ओम प्रकाश रावत जगदीश गोसाई धीरेंद्र सिंह  नेगी, मोहनलाल बुराटा कमला राम शर्मा  सुभाष नेगी जगदेव नेगी आशीष नेगी बासु बगानी, सुलोचना देवी अंबिका हरण अत्री देवी कांग्रेसी शामिल  रहे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts