पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने मनाया बेरोजगार दिवस

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने मनाया बेरोजगार दिवस

रिपोर्ट- हनीफ़ रज़ा
सितारगंज। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के जन्मदिन को जहां भाजपा पूरे देश में रोजगार दिवस के रूप में मना रही है। वहीं नानकमत्ता में यूथ कोंग्रेसियो ने उप तहसील में धरना देकर बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। उप तहसील में धरना दे रहे यूथ कोंग्रेसियो के धरने पर पहुंचे पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा ने भी धरने का समर्थन करते हुए भाजपा पर हमला बोला। कहा कि, आज सरकार युवाओं को बेरोजगार बनाने में लगी है।

धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर देश में बेरोजगारी और भुखमरी फैलाने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक गोपाल सिंह ने कहा कि, भाजपा ने प्रतिवर्ष दो करोड़ बेरोजगारो को रोजगार देने के बजाये प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगो के रोजगार छीने है। लोगो को बेरोजगार किया है। देश की अर्थ व्यवस्था खत्म हो चुकी है।

रेलवे, एलआईसी, हवाई सेवाएं और अन्य भारत की सम्पत्ति भाजपा ने बेच दी है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु डंगवाल का कहना है कि, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश में नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा जब तक सरकार रोजगार देने का काम नहीं करती, तब तक यूथ कांग्रेस की “रोजगार दो-अभी दो” मुहिम जारी रहेगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts