ब्रेकिंग: प्रदेश कांग्रेस कमेटी तत्काल प्रभाव से भंग

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा. आर.पी. रतूड़ी ने कहा कि पूर्व में गठित प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया […]

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा. आर.पी. रतूड़ी ने कहा कि पूर्व में गठित प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है तथा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शीघ्र ही नई कमेटी की घोषणा की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का ढाई साल का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और आगामी मई २०२० में उनका तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। वर्तमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय द्वारा गठित की गई है। ऐसे में सवाल यह है कि जब वर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल मात्र छह माह का शेष रह गया हो तो कार्यकारिणी भंग करने का क्या औचित्य रह जाता है?

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts