कांग्रेस नेता आजाद ने लगाए भाजपा नेताओं पर दोहरा आचरण करने के आरोप

कांग्रेस नेता आजाद ने लगाए भाजपा नेताओं पर दोहरा आचरण करने के आरोप

रिपोर्ट- सतपाल धानिया
विकासनगर। कॉंग्रेस नेता आजाद अली ने भाजपा नेताओ को आड़े हाथो लेते हुए दोहरा आचरण करने का आरोप लगाया है। आजाद अली ने कहा कि, भाजपा नेता मोदी जी के मन की बात को जब अंधभक्ति से मानते है, तो उनकी कही बातों पर चलते क्यों नहीं एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं का दोहरा आचरण आज खुलकर सामने आया है आजाद अली ने कहा कि, भाजपा नेताओ क़ा काम देश को भ्रमित करना और आडम्बर रचना ही रह गया है। उत्तराखण्ड़ में आज भाजपा सरकार ने मोदी जी के आवाहन के बाद एक तरफ तो शासन और प्रशासन को covid 19 से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसी, मास्क लगाने और हाथ धोने की सपथ दिलाई लेकिन उसके तुरंत बाद ही जो कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने किए जिनमे विधानसभा अध्यक्ष और देहरादून के मेयर सुशील उनियाल गामा मौजूद थे, उसमें खुलकर मोदी जी के आवाहन और सरकार की दिलाई शपथ को ताक पर रख दिया।

गरीब वर्ग की जान को खतरे में डाल कर उनको केक और केले बाटने वाले भाजपा नेताओं का चाल चरित्र फिर से सामने आया है।। भाजपा नेता ही सोशल डिस्टेंस के नियमों को तोड़ते हैं। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कैसे ये नेता खुद तो मास्क पहने हुए हैं यहां तक कि विधानसभा अध्यक्ष ने तो ग्लब्स भी पहने हुए हैं पर जिनको ये फल वितरण कर रहे हैं उस गरीब को ये कितना सुरक्षित कर रहे हैं।

साफ दिखता है और ये साबित भी हो गया है कि, भाजपा वाले लगातार सोशल डिस्टेंस तोड़ रहे है पहले भी इनके अध्यक्ष सहित कई नेताओ की इस तरह तस्वीरें सार्वजनिक हुई हैं। आजाद अली ने मुख्यमंत्री आग्रह किया है कि ऐसे नेताओ पर कोविड अधिनियम के उल्लंघन के तहत कार्यवाही करे साथ ही शासन प्रशासन पर भी यह आरोप लगाया है कि, शासन प्रशासन सत्ता के दबाव में ऐसे नेताओ पर कार्यवाही नहीं करते है साथ ही क़हा कि, ज़ीरो टॉलरेंस और भ्रष्टाचार मुक्त देश और प्रदेश देने वाली भाजपा निहायत झूठे नारे देने वाली सरकार है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts