नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का थराली में हुआ स्वागत

थराली / चमोली जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश नेगी सोमवार को थराली पहुंचे जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया  यहां पहुंचे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कांग्रेस को मजबूती देने का आह्वान किया  नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के […]

थराली / चमोली जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश नेगी सोमवार को थराली पहुंचे जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया 

यहां पहुंचे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कांग्रेस को मजबूती देने का आह्वान किया 

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ सत्ता के सामने जनता के मुद्दों को रखने की जरूरत है और आमजन के बीच मे जाकर कांग्रेस सड़क शिक्षा स्वास्थ्य के मुद्दों पर जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेगी 

वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार में आमजन परेशान है 

बढ़ती महंगाई और लचर अर्थव्यवस्था के साथ ही बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता में आई है,फ्री राशन और चुनाव के वक्त झूठ का सहारा लेकर भाजपा ने सत्ता हथियाई है उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में हो रहे घोटालो के खिलाफ सड़क पर उतरकर आवाज बुलंद करेगीl

कार्यक्रम में थराली कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत समेत अन्य कॉंग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहेl

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts