यमुनोत्री व गंगोत्री धाम को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा,जिला कार्यालय व आपदा प्रबंधन करेंगे लाइव मॉनिटरिंग

उत्तरकाशी 

केदारनाथ धाम की तर्ज पर जनपद उत्तरकाशी के दोनों धाम यमुनोत्री व गंगोत्री सीसीटीवी कैमरों से जुड़ गए है। दोनों धाम से सजीव फुटेज मिलती रहेगी। जिसकी नियमित लाइव मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के जिला कार्यालय व आपदा प्रबंधन से हो रही है।

जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित ने कहा कि, आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील जिला उत्तरकाशी के दोनों धामों में 13 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए है। ताकि आपदा के दौरान गंगा एवं यमुना नदी का जलस्तर पर नजर रखी जा सके।

साथ ही दोनों धाम में किये जा रहे पुनः निर्माण के कार्यों की भी लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। यमुनोत्री धाम में चार व गंगोत्री धाम में 9 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। सभी की अलग – अलग सजीव फुटेज देखने को मिल रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts