आवासीय नक्शा पास कर किया होटल निर्माण !उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी कर माँगा जवाब

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार में आवासीय नक्शा पास कर होटल निर्माण करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हरिद्वार विकास प्राधिकरण और सरकार सहित 7 होटल मालिकों को नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर 28 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने के आदेश […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार में आवासीय नक्शा पास कर होटल निर्माण करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हरिद्वार विकास प्राधिकरण और सरकार सहित 7 होटल मालिकों को नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर 28 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।  

            मामले के अनुसार हरिद्वार निवासी अजीत चौहान ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि वर्ष 2005 में हरिद्वार के गायत्री विहार में आवासीय कॉलोनी स्वीकृत हुई । इसमें प्लॉटिंग कर रसूखदारों ने नियमों को दरकिनार कर सात होटलों का निर्माण कर दिया। याचिकाकर्ता ने नियम विरुद्ध किए गए अवैध होटलों को ध्वस्त करने की मांग करने के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश आर.एस.चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में हुई ।

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts