कोरोना ब्रेकिंग : 41 नए संक्रमित। टोटल 999

उत्तराखंड में आज कोरोना के 41 नए मामले सामने आ गए हैं। अब तक कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 999 पहुंच गई है।  दोपहर 2:00 बजे जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में आज 25 मामले सामने आए तथा टिहरी गढ़वाल से 11 मामले सामने आए हैं। जबकि चमोली से 3 और हरिद्वार […]

उत्तराखंड में आज कोरोना के 41 नए मामले सामने आ गए हैं। अब तक कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 999 पहुंच गई है।

 दोपहर 2:00 बजे जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में आज 25 मामले सामने आए तथा टिहरी गढ़वाल से 11 मामले सामने आए हैं। जबकि चमोली से 3 और हरिद्वार से एक संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति का सैंपल प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आया है।

राज्य में अब मात्र 746 एक्टिव केस बचे हुए हैं। वर्तमान तक 3 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।
चिंताजनक तथ्य
चिंताजनक बात आज की रिपोर्ट में यह है कि अभी तक 6863 सैंपल का रिजल्ट आना बाकी है। इसके अलावा सरकार ने सैंपल लेने की दर भी काफी धीमी कर दी है। आज केवल 1268 लोगों का ही सैंपल जांच के लिए जा पाया है। लगता है कि कोरोनावायरस से लड़ने के लिए जो व्यवस्था बनाई गई थी वह पटरी से पूरी तरह उतर चुकी है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts