कोरोना का कहर : उत्तराखंड में  716 पहुंचा आंकड़ा। आज नैनीताल के 84, दून के आज 71 मरीज…….

जगदंबा कोठारी 
उत्तराखंड में कोरोना का आंकड़ा 716 पहुंच गया है।  नैनीताल में आज रिकॉर्ड 84 लोग पॉजिटिव आए हैं। जिसमें से दो गुड़गांव और 80 लोग एक ट्रेन में आए थे, जिसमें गुड़गांव और नई दिल्ली की प्रवासी बैठे थे जो कि फरीदाबाद से हल्द्वानी के लिए आई थी।
देहरादून में आज कुल 71  मरीज पाजिटिव आए।
अल्मोड़ा में आज कुल 21 सैंपल पॉजिटिव आए हैं।
पौड़ी में आज 5 मरीज पॉजिटिव आए हैं। जिसमें से दो मुंबई से आए हैं।
 उत्तरकाशी में आज 4 मरीज पॉजिटिव आए हैं, जिसमें से एक मुरादाबाद एक दिल्ली एक मुंबई और एक नई दिल्ली से आया है।
 हरिद्वार में कुल 5 सैंपल पॉजिटिव आए हैं जिसमें से एक मुंबई से आए हैं।
 दोपहर बाद के मिले आंकड़ों के अनुसार एक की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली और एक की मुंबई की है। बाकी का पता लगाया जा रहा है।
 पुणे महाराष्ट्र से लौटा एक मरीज भी उधम सिंह नगर से पॉजिटिव निकला है।
देहरादून के 2 मरीज एम्स में एडमिट है और जो पहले से ही संक्रमित मरीजों के निकट संपर्क में थे। एक मरीज नई दिल्ली से आया है और एक मरीज सब्जी मंडी का व्यापारी है। इसका सैंपल प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आया है। बाकी 11 के बारे में अभी तक पता लगाया जा रहा है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts