ब्रेकिंग : कोरोना के आज दो मामले। कुल 71

कोरोना के आज दो मामले। कुल 71 उत्तराखंड में कोरोना के आज दो नए मामले सामने आए हैं। दोपहर में देहरादून रायपुर की एक महिला का सैंपल कोरोना पॉजिटिव आया था तो फिर शाम को रानीखेत निवासी एक 27 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल भी कोरोना पॉजिटिव आया है। यह व्यक्ति भी गुरुग्राम से अल्मोड़ा पहुंचा […]

कोरोना के आज दो मामले। कुल 71

उत्तराखंड में कोरोना के आज दो नए मामले सामने आए हैं। दोपहर में देहरादून रायपुर की एक महिला का सैंपल कोरोना पॉजिटिव आया था तो फिर शाम को रानीखेत निवासी एक 27 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल भी कोरोना पॉजिटिव आया है। यह व्यक्ति भी गुरुग्राम से अल्मोड़ा पहुंचा है।

सुबह जिस महिला का सैंपल पॉजिटिव आया था, वह महिला भी दिल्ली से लौटी ही थी।

27 वर्षीय युवक का सैंपल टेस्ट के लिए हल्द्वानी की लैब भेजे गए थे ,जहां पर कोरोना की पुष्टि हुई थी।

इसके साथ ही अब तक 9750 सैंपल नेगेटिव आ चुके थे। जबकि आज कुल 9752 सैंपल रिसीव हुए हैं। कोरोना के एक और मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अब वर्तमान में उत्तराखंड में केवल 23 मरीज ही कोरोना से पीड़ित हैं। बाकी सभी स्वस्थ हो गए हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts