बड़ी खबर : एक से आठ तक सभी छात्र होंगे पास। नौवीं और ग्यारहवीं के लिए भी निर्देश

देहरादून, अभय कैंतुरा

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश किये जारी

कक्षा 1 से लेकर 8 तक के छात्रों को अगली कक्षा सीधे प्रवेश दिए जाने का आदेश,यानी कक्षा 1से लेकर 8 तक सभी छात्रों को किया जएगा पास

कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए भी निर्देश

जिन छात्रों की परीक्षाएं संपन्न हो गई है उनका परीक्षा परिणाम तैयार करने की आदेश जारी।

यदि कक्षा 9 और 11 में कोई छात्र किन्हीं कारणों से परीक्षा नहीं दे पाया है और उसके मासिक परीक्षाओं अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद में वह पास नही हो पाता है तो उसके लिए 2 माह के अंदर परीक्षा आयोजित की जाएगी,यानी फेल छात्रों को पास होने का मौका सरकार कक्षा 9 और 11 के छात्रों को देगी

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर भी आदेश

लॉक डाउन के बाद स्थिति सामान्य होने पर ही कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं आयोजित होंगी

परीक्षा कराने से 10 दिन पहले रुके हुए पेपरों की तिथि घोषित होंगी

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts