US Nagar: बैंक ऑफ बड़ौदा के कैशियर व परिचारक में कोरोना की पुष्टि। 72 घंटों के लिए बैंक सील

बैंक ऑफ बड़ौदा के कैशियर व परिचारक में कोरोना की पुष्टि। 72 घंटों के लिए बैंक सील   रिपोर्ट- विशाल सक्सेना उधमसिंह नगर। दिनेशपुर स्थित बैंक ऑफ बरोडा के कैशियर और एक परिचारक के संक्रमित होने से बैंक को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। इससे पूर्व भी बैंक के फील्ड ऑफिसर […]

बैंक ऑफ बड़ौदा के कैशियर व परिचारक में कोरोना की पुष्टि। 72 घंटों के लिए बैंक सील

 

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
उधमसिंह नगर। दिनेशपुर स्थित बैंक ऑफ बरोडा के कैशियर और एक परिचारक के संक्रमित होने से बैंक को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। इससे पूर्व भी बैंक के फील्ड ऑफिसर को कोरोना हुआ था। जिसमें बैंक तीन दिन के लिए बंद रखा गया था। इसके अलावा नगर क्षेत्र में अन्य दस लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग से 18 और 21 सितंबर को आई रिपोर्ट के अनुसार नगर के बैंक ऑफ बड़ौदा के कैशियर (36) और परिचारक (55) में कोरोना की पुष्टि होने से नगर में हड़कंप मच गया। वहीं तीन दिन के लिए बैंक को सील करने से बैंक के खाता धारकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि खाता धारकों के खाते में पेंशन राशि आ रही है।

इसके अलावा नगर के वार्ड सात निवासी 27 वर्षीय महिला, वार्ड पांच निवासी 32 वर्षीय युवक, मकरंदपुर निवासी 40 वर्षीय महिला, वार्ड एक निवासी 27 वर्षीय महिला, वार्ड छह निवासी 42 वर्षीय महिला, वार्ड एक निवासी 25 वर्षीय युवक, अमृतनगर नं दो निवासी 20 वर्षीय महिला और उदयनगर के एक ही परिवार के तीन लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी लोगों को व्यवस्था के अनुरूप आइसोलेट कर दिया गया है

Also Read This

एक्शन: दोगुनी रकम और भारी मुनाफे का झांसा देकर लाखों की निवेश धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

उत्तरकाशी, 26 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी निवेश पर अधिक ब्याज, भारी मुनाफा और कम समय में जमा पूंजी दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से कथित...

बड़ी खबर: उर्मिला सनावर पर एक और मुकदमा दर्ज, पढ़िए 

देहरादून: अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चा में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब देहरादून की नगर...

Related Posts