ब्रेकिंग : विदेशियों को स्वदेश जाने की अनुमति

उत्तराखंड सरकार ने आज राज्य में रह रहे विदेशियों को अपने देश जाने की अनुमति प्रदान कर दी है।

सरकार ने दिल्ली जाने के रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों के जिलाधिकारियों को आज जारी एक आदेश में कहा है कि विदेशी नागरिक जो अपने देश में जाना चाहते हैं, लेकिन राज्य की सीमाएं सील होने के कारण व जा नहीं पा रहे हैं और उनके द्वारा सड़क मार्ग से दिल्ली जाने की अनुमति प्रदान किए जाने के लिए शासन को कहा गया है तथा जिलाधिकारियों ने भी इसकी अनुमति मांगी है। इसलिए इनको ड्राइवर सहित दिल्ली जाने की अनुमति दी जाती है।

संयुक्त सचिव ओंकार सिंह के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र में कहा गया है कि यह अनुमति अब संबंधित जिला अधिकारी विदेश मंत्रालय से निर्देश प्राप्त करके जारी कर सकेंगे तथा यह अनुमति केवल विदेश मंत्रालय द्वारा स्वीकृत मामलों में प्रदान की जाएगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts