ब्रेकिंग: हरिद्वार के सिडकुल में कोरोना का कहर। हिंदुस्तान यूनीलीवर में एक साथ किये 20 संक्रमित

हरिद्वार के सिडकुल में कोरोना का कहर। हिंदुस्तान यूनीलीवर में एक साथ किये 20 संक्रमित रिपोर्ट- कुमार दुष्यंत हरिद्वार में सिडकुल की बहुराष्ट्रीय कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर में कोरोना ने धमाका किया है। यहां कंपनी के एक साथ 20 कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकले हैं।सिडकुल में पहली बार कोरोना ने दस्तक दी और एक साथ 20 संक्रमित पाए […]

हरिद्वार के सिडकुल में कोरोना का कहर। हिंदुस्तान यूनीलीवर में एक साथ किये 20 संक्रमित

रिपोर्ट- कुमार दुष्यंत
हरिद्वार में सिडकुल की बहुराष्ट्रीय कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर में कोरोना ने धमाका किया है। यहां कंपनी के एक साथ 20 कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकले हैं।सिडकुल में पहली बार कोरोना ने दस्तक दी और एक साथ 20 संक्रमित पाए गए। इसके बाद पूरे ओद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। हिंदुस्तान यूनिलिवर का ज्वालापुर निवासी एक कर्मचारी पिछले दिनों संक्रमित निकला था।जिसकी सूचना मिलने पर प्रबंधन ने उसके संपर्क के 50 कर्मचारियों को क्वारंटाइन करते हुए उनके सैंपल निजी लैब में जांच हेतु भेजे थे। जहां आज इनमें से 20 की रिपोर्ट पाजिटिव आई। क्योंकि यह सभी कर्मचारी हरिद्वार के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

इसलिए इनके मिलने के बाद पूरे शहर में हड़कंप है। कंपनी में मिले संक्रमितों में हरिद्वार के ज्वालापुर इलाके के लोधामंडी का 1, पाण्डेवाले का 1, जुर्स कंट्री 1 सहित शिवालिक नगर के 2, सुभाष नगर का 1, कनखल होली मौहल्ले 1, हरि आश्रय कॉलोनी 2, नूरपुर पंजनहेड़ी 1, जियापोता 2, आदर्श नगर रुड़की 1, टिहरी विस्थापित रोशनाबाद 3, राज विहार राजा गार्डन 1, श्यामपुर ऋषिकेश 1, आनेकी हेतमपुर 1, त्रिलोक नगर जगजीतपुर का 1 मरीज शामिल हैं। हरिद्वार में बड़ी तादाद में कोरोना संक्रमित मिलने से सनसनी है।

सीएमओ डॉक्टर शंभू नाथ झा ने बताया कि, फैक्ट्री से पूरा विवरण मंगाया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नियंत्रण के लिए आपात बैठक बुलाई गई है। एक ही स्थान से एक साथ इतने मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन हरिद्वार में कोरोना की रोकथाम के लिए नयी रणनीति पर विचार कर रहा है।

Also Read This

मौसम अपडेट : जानिए आज से अगले चार दिन के मौसम का हाल,बारिश और बर्फ़बारी के आसार 

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। फिलहाल 28 अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने और...

हादसा: खाई में गिरी ईको वैन। एक की मौत, चालक समेत दो घायल

धुमाकोट। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जड़ाऊखांद के पास अदालीखाल से धुमाकोट की ओर...

Related Posts