कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

उत्तराखंड कैबिनेट में आज कोरोनावायरस से डूबती अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।  इसमें एक तो पेट्रोल ₹2 प्रति लीटर और डीजल ₹1 प्रति लीटर  दाम बढ़ा दिए गए तथा शराब के दाम भी ₹20 से ₹200 प्रति बोतल तक बढ़ा दिए गए। हालांकि इसकी मार मध्यम वर्गीय लोगों पर ही […]

उत्तराखंड कैबिनेट में आज कोरोनावायरस से डूबती अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
 इसमें एक तो पेट्रोल ₹2 प्रति लीटर और डीजल ₹1 प्रति लीटर  दाम बढ़ा दिए गए तथा शराब के दाम भी ₹20 से ₹200 प्रति बोतल तक बढ़ा दिए गए। हालांकि इसकी मार मध्यम वर्गीय लोगों पर ही पढ़ने वाली जो ना तो राशन की दुकान की लाइन में लग सकता है और न ही दो टाइम चैन से खा सकता है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत उत्तराखंड लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी कैबिनेट में चर्चा हुई तथा यह मुद्दा अगली बैठक के लिए टाल दिया गया है।
 इसके साथ ही उत्तराखंड के एकमात्र रेड जोन वाले जिले हरिद्वार को भी ऑरेंज जोन की श्रेणी में लाने के लिए चर्चा हुई, ताकि यहां पर भी आर्थिक गतिविधियां जोर पकड़ सके।
 इस पर भारत सरकार से नए आंकड़े आने के बाद फाइनल मुहर लग सकती है।
 आज यह भी निर्णय हुआ कि जो लोग अपने वाहन से उत्तराखंड आना चाहते हैं वे अपने वाहन से आ सकते हैं।
 हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विश्वविद्यालय की नियमावली में संशोधन को भी हरी झंडी दे दी गई है।  अब यहां  कुलपति के पद पर कार्य करने की सीमा 65 की जगह 70 वर्ष कर दी गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts