कोरोना महामारी में एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने छीना रोजागर

देहरादून। दुनियाभर में जहां हर तरफ कोरोना जैसी गम्भीर बीमारी से त्राहिमाम मचा हुआ है, वहीं कोरोना के चलते प्रधानमंत्री ने लाॅकडाउन की घोषणा की हुई है और सभी उद्योगों और कंपनियों से कर्मचारियों का रोजगार न छीनने का आदेश दिया है, लेकिन एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने प्रधानमंत्री मोदी के इस आदेश की इस कदर […]

देहरादून। दुनियाभर में जहां हर तरफ कोरोना जैसी गम्भीर बीमारी से त्राहिमाम मचा हुआ है, वहीं कोरोना के चलते प्रधानमंत्री ने लाॅकडाउन की घोषणा की हुई है और सभी उद्योगों और कंपनियों से कर्मचारियों का रोजगार न छीनने का आदेश दिया है, लेकिन एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने प्रधानमंत्री मोदी के इस आदेश की इस कदर धज्जियां उड़ाई कि एक लाइन में 50 से अधिक कर्मचारियों का रोजगार छीन लिया है।

 

बताया जा रहा है कि यूपी, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने अपने कई कर्मचारियों का रोजगार छीन लिया है। जिसके चलते पहले से ही श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा यह गाइड लाइन जारी कर दी गई थी कि लाॅकडाउन के चलते कोई भी कंपनी अपने कर्मचारियों को बाहर नहीं कर सकती है, लेकिन एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने मंत्रालय की बिल्कुल भी न सुनी और एक झटके में 50 से अधिक कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

 

बताया जा रहा है कि कंपनी के बॉस कर्मचारियों को घर पर रहकर पॉलिसी करवाने का दबाव बनाते हैं और जबरन तरीके से पॉलिसी कराने के लिए दबाव बनाते हैं। इस स्थिति में जो कार्य ऑफिस में रहकर होता है, वह आखिरकार घर से कैसे होगा।

ऐसे में सवाल उठता है कि जिन लोगों से कंपनी ने रोजगार को छीना है, वह अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे? अपने बच्चों को क्या खिलाएंगे? ऐसे में चिंताजनक स्थिति पैदा हो सकती है।

कंपनी के डीजीएम मनीष अरोरा से जब इस मामले को लेकर पूछा गया तो उन्होंने जानकारी न होने का बहाना बनाते हुए आला अधिकारियों का हावला देते हुए पल्ला झाड़ लिया। ऐसे में सवाल उठता है कि इतने महत्वपूर्ण पद पर बैठकर कर्मचारियों के बाहर निकाले जाने की सूचना न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Also Read This

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

Related Posts