बड़ी खबर : दून की प्रसूता और एम्स के नर्सिंग अफसर को कोरोना। अब हुए 50

उत्तराखंड के देहरादून से एक गर्भवती में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।इसके अलावा एक ऋषिकेश एम्स के नर्सिंग अफसर को भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग की एडवांस हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देर रात को यह दोनों केस पॉजिटिव आए  थे। यह दोनों केस देहरादून जिले के हैं।   एक रिजल्ट […]

उत्तराखंड के देहरादून से एक गर्भवती में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।इसके अलावा एक ऋषिकेश एम्स के नर्सिंग अफसर को भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

स्वास्थ्य विभाग की एडवांस हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देर रात को यह दोनों केस पॉजिटिव आए  थे।

यह दोनों केस देहरादून जिले के हैं।

 

एक रिजल्ट दून मेडिकल कॉलेज देहरादून की लैब से आया है और एक एम्स ऋषिकेश की लैब से। अब तक 4659 सैंंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जिसमें से 4609 सैंपल नेगेटिव आए हैं और अब कोरोनावायरस संक्रमित का आंकड़ा 50  हो चुका  है।

गौरतलब है कि ऋषिकेश एम्स में स्वास्थ्य कर्मी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बापू नगर कॉलोनी को सील कर दिया जा रहा है।

देहरादून में जिस महिला को कोरोना पॉजिटिव आया है वह आईएसबीटी के पास आजाद कॉलोनी की ही रहने वाली है। यह कॉलोनी पहले ही सील की जा चुकी है।

इस महिला ने शनिवार को एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे की रिपोर्ट नॉर्मल है, जबकि महिला को कोरोना आने के बाद महिला के परिवार की भी जांच कराई जा रही है।

Also Read This

जॉब अपडेट: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका ,कई पदों पर भर्ती, ₹56,900 तक वेतन

CSIR NCL MTS Recruitment 2026: सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), पुणे ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू...

सीआईएमएस कॉलेज में युवा संवाद: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने युवाओं से किया संवाद, नशे के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होने का आह्वानदेहरादून। सीआईएमएस एंड...

Related Posts