Corona कहर : आज अभीतक 92, टोटल 244

जगदंबा कोठारी 

उत्तराखंड में आज का दिन कोरोना की कहर का रहा। आज उत्तराखंड में कुल 92 केस सामने आए। आए हालत यह हो गई कि उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग को भी इस आंकड़े को बताने में हिचकिचाहट पैदा हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने यह आंकड़ा दोपहर से पहले और दोपहर के बाद में तोड़ कर बताया। दोपहर से पहले 20 केस सामने आए थे जबकि दोपहर के बाद 72 के सामने आए हैं।

दोपहर बाद नैनीताल में सर्वाधिक 55 के सामने आए हैं। नैनीताल में यह सभी लोग महाराष्ट्र से आए हैं। यह ट्रेन से हरिद्वार तक और फिर हल्द्वानी तक बस से आए। देहरादून के 2 लोग नई दिल्ली एक राजस्थान दो मुंबई और एक गुड़गांव से आया है। देहरादून में 8 केस सामने आए।

हरिद्वार में 1 व्यक्ति सहारनपुर की ट्रैवल हिस्ट्री का है। तथा उधम सिंह नगर और रुद्रप्रयाग में 3-3 के सामने आए हैं। उधम सिंह नगर में दो व्यक्ति गुजरात से और एक मुंबई से आया है। तथा रुद्रप्रयाग में तीनों व्यक्ति नई दिल्ली से आए हैं।

पौड़ी गढ़वाल में भी दो के सामने आए यह दोनों महाराष्ट्र से हैं। चमोली से एक व्यक्ति पाजिटिव आया है। चमोली के 34 वर्षीय व्यक्ति, जो दिल्ली से लौटे थे, का सैंपल कोविड़ पॉजिटिव पाया गया है।
इन्हे बूरा घाट चमोली स्थित गवर्नमेंट स्कूल में क्वेयरंटाइन किया गया है।

इससे पहले 11:30 बजे सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि तीन लोग अल्मोड़ा से पॉजिटिव आए हैं। सात लोग चंपावत से पॉजिटिव आए हैं। दो लोग देहरादून से एक हरिद्वार से और नैनीताल से दो तथा पिथौरागढ़ से दो और उत्तरकाशी से तीन लोग का सैंपल कोरोना पॉजिटिव आया था।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts