ब्रेकिंग : एक और कोरोना संक्रमित की मौत

जगदंबा कोठारी एम्स ऋषिकेश में आज सुबह एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के नोडल ऑफिसर (कोविड) डा.मधुर उनियाल जी ने बताया कि संस्थान में भर्ती दादूपुर, नजीबाबाद डिस्ट्रिक्ट बिजनौर उत्तरप्रदेश निवासी 48 वर्षीय कोविड पॉजिटिव व्यक्ति की बुधवार सुबह मृत्यु हो गई। यह व्यक्ति […]

जगदंबा कोठारी
एम्स ऋषिकेश में आज सुबह एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के नोडल ऑफिसर (कोविड) डा.मधुर उनियाल जी ने बताया कि संस्थान में भर्ती दादूपुर, नजीबाबाद डिस्ट्रिक्ट बिजनौर उत्तरप्रदेश निवासी 48 वर्षीय कोविड पॉजिटिव व्यक्ति की बुधवार सुबह मृत्यु हो गई। यह व्यक्ति बीती 7 जून को एम्स ऋषिकेश की इमरजेंसी में अत्यधिक सांस की दिक्कत के साथ आए थे। इन्हें तत्काल एम्स के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कर लिया गया व उनका कोविड सैंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट बीते सोमवार को पॉजिटिव आई थी। यह व्यक्ति भर्ती वाले दिवस से ही वेंटिलेटर पर कोविड वार्ड में भर्ती था, चिकित्सकों के अनुसार कोविड पॉजिटिव व्यक्ति को निमोनिया के साथ साथ सांस लेने में अत्यधिक दिक्कत थी।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts