बड़ी खबर : हरियाणा से लौटा पौड़ी निवासी युवक भी कोरोना पॉजिटिव। अब तक 80

देहरादून के एम्स लैब में एक और युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।  पौड़ी जिले का रहने वाला यह युवक पहले बेस अस्पताल कोटद्वार भेजा गया था। इसके बाद एम्स ऋषिकेश की लैब ने इस युवक का सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाया है। इस युवक की उम्र 25 वर्ष है और यह युवक  गुड़गांव हरियाणा से […]

देहरादून के एम्स लैब में एक और युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
 पौड़ी जिले का रहने वाला यह युवक पहले बेस अस्पताल कोटद्वार भेजा गया था। इसके बाद एम्स ऋषिकेश की लैब ने इस युवक का सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाया है। इस युवक की उम्र 25 वर्ष है और यह युवक  गुड़गांव हरियाणा से आया है।
 अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 80 हो गया है।
 इससे पहले आज ही सुबह दून के रिंग रोड स्थित आदर्श कॉलोनी में भी एक युवक का सैंपल कोरोनावायरस पॉजिटिव आया था।
 जो  युवक सुबह कोरोना संक्रमित पाया गया वह उसी कोरोना संक्रमित महिला का बेटा है, जो कुछ दिन पहले दिल्ली से पथरी का इलाज करा कर लौटी थी। पिछले 3 दिनों में उत्तराखंड में कोरोनावायरस 11 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में कोरोनावायरस लगातार बढ़ता जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts