बिग ब्रेकिंग : नैनीताल से दो कोरोना पाजिटिव। 11 वर्षीय लड़की और 24 वर्षीय युवक। दोनों गुरुग्राम से लौटे। अब तक 82

आज शाम को 7:00 बजे जारी उत्तराखंड हेल्थ बुलेटिन के अनुसार नैनीताल के दो और मरीज भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।  यह दोनों गुरुग्राम हरियाणा से लौटे थे और इनका सैंपल टेस्टिंग के लिए हल्द्वानी स्थित लैब में भेजा गया था। इनमें एक 11 वर्षीय लड़की और एक 24 वर्षीय युवक शामिल है। […]

आज शाम को 7:00 बजे जारी उत्तराखंड हेल्थ बुलेटिन के अनुसार नैनीताल के दो और मरीज भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
 यह दोनों गुरुग्राम हरियाणा से लौटे थे और इनका सैंपल टेस्टिंग के लिए हल्द्वानी स्थित लैब में भेजा गया था। इनमें एक 11 वर्षीय लड़की और एक 24 वर्षीय युवक शामिल है।
 इससे पहले पौड़ी निवासी युवक का सैंपल भी एम्स ऋषिकेश की लैब में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
 यह 23 वर्षीय युवक भी गुरुग्राम हरियाणा से लौटा था। इस युवक को पहले कोटद्वार बेस अस्पताल में भेजा गया था।
 जहां से इसका  सैंपल एम्स ऋषिकेश में टेस्टिंग के लिए भेजा गया था।
 गौरतलब है कि आज सुबह भी एक युवक का सैंपल पॉजिटिव पाया गया था। यह युवक देहरादून के रिंग रोड स्थित आदर्श कॉलोनी का निवासी है। देहरादून निवासी युवक ककी मा भी कोरोना से संक्रमित थी।
 यह महिला अपना पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए दिल्ली गई थी, जहां से लौटने पर देहरादून में इनका सैंपल लिया गया तो वह पॉजिटिव निकला था।
 गौरतलब है कि आज उत्तराखंड में चार लोगों के सैंपल अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
 जिनमें से दो नैनीताल, एक पौड़ी और एक देहरादून से शामिल हैं। अब तक उत्तराखंड में कोरोना के 82 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts