ब्रेकिंग : आज 23 कोरोना पॉजीटिव। कुल 1066

देहरादून। आज प्रदेश में 23 नए कोरोना पॉजीटिव सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में 1066 मामले हो गए हैं।
दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज सर्वाधिक मामले ९ मामले हरिद्वार जनपद से सामने आए हैं। आठ मामले देहरादून से, चमोली से चार पॉजीटिव पाए गए हैं। इसके अलावा पौड़ी और नैनीताल जनपद में एक-एक पॉजीटिव मामले सामने आए हैं।
अब तक प्रदेश में कुल 259 मरीज ठीक हो चुके हैं। जब आठ लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है। इस प्रकार तक प्रदेाश में 795 एक्टिव मामले हैं। आज प्रदेश में सात लोग स्वस्थ हुए। आज 1029 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 1128 सेंपल आज टेस्ट के लिए भेजे गए। अब तक उत्तराखंड में कुल 25385 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक7007 लोगों की रिपार्ट आनी शेष है। कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट प्रदेश में 24.30 प्रतिशत है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts