कोरोना ब्रेकिंग : 25 वर्षीय युवती से लेकर 60 से ऊपर के वृद्ध भी संक्रमित

जगदंबा कोठारी, ॠषिकेश  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ऋषिकेश) में बुधवार को तीन लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। इनमें से दो मरीज स्थानीय हैं जबकि एक हरिद्वार निवासी है। एक वृद्ध शिवाजी नगर निवासी एसिम्टोमेटिक एम्स संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि पहला मामला शिवाजीनगर,ऋषिकेश का है, 62 […]

जगदंबा कोठारी, ॠषिकेश 
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ऋषिकेश) में बुधवार को तीन लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। इनमें से दो मरीज स्थानीय हैं जबकि एक हरिद्वार निवासी है।

एक वृद्ध शिवाजी नगर निवासी एसिम्टोमेटिक

एम्स संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि पहला मामला शिवाजीनगर,ऋषिकेश का है, 62 वर्षीय एक व्यक्ति बीते मंगलवार को एम्स ओपीडी में आया था, जो कि इसके बाद से सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश में क्वारंटाइन था। इसकी रिपोर्ट बुधवार को कोविड पॉजिटिव पाई गई है। पेशेंट एसिम्टमेटिक जिसमें रोग के लक्षण नहीं दिखाई पड़ते है। यह व्यक्ति बीते दिनों दिल्ली से ऋषिकेश आया था। दूसरा मामला हरिद्वार का है।

दिल्ली से लौटा था दूसरा वृद्ध

हरिहर धाम सप्तऋषि, हरिद्वार निवासी एक 67 वर्षीय व्यक्ति बीते मंगलवार को लीवर की समस्या को लेकर एम्स की नॉन कोविड ओपीडी में परीक्षण के लिए आया था। बताया गया कि यह व्यक्ति बीती 3 जून को दिल्ली से हरिद्वार आया था, इसके बाद से होम क्वारंटाइन में था।

दिल्ली से लौटी थी 25 वर्षीय युवती

जबकि तीसरा मामला बैराज रोड टिहरी बिस्थापित पशुलोक क्षेत्र का है। यहां वीरभद्र अपार्टमेंट निवासी एक 25 वर्षीया युवती जो कि 15 दिन पूर्व दिल्ली से ऋषिकेश आई थी व होम आइसोलेशन में थी। युवती बुखार की शिकायत के साथ बीते मंगलवार को एम्स ओपीडी में आई थी। जहां पर इसका कोविड सैंपल लिया गया था, जो कि बुधवार को कोविड पॉजिटिव पाई गई है।

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि  इन सभी मामलों के बाबत अग्रिम कार्रवाई के लिए स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है, साथ ही तीनों मरीजों को नजदीकी कोविड केयर सेंटर( सीसीसी) में एडमिट का सुझाव दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts