बिग ब्रेकिंग : कोरोना के 11 नए मामले। टोटल 1096

जगदंबा कोठारी  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में बुधवार को 3 लोगों की जांच रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि पहला मामला रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम गूनाल निवासी एक 58 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। यह व्यक्ति 31 मई को मुंबई से […]

जगदंबा कोठारी 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में बुधवार को 3 लोगों की जांच रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि पहला मामला रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम गूनाल निवासी एक 58 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। यह व्यक्ति 31 मई को मुंबई से ऋषिकेश पहुंचा था, जिसे प्रशासन द्वारा 1 जून को एम्स की ओपीडी में चैकअप के लिए लाया गया था । जहां इसका कोविड सैंपल लिया गया। इस व्यक्ति को सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश में कोरंटाइन किया गया था।

दो अन्य केस में एक पति व पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुरकाजी मुजफ्फरनगर निवासी दंपति पुरूष 26 वर्ष एवं महिला 25 वर्ष की है। यह दोनों 1 जून को एम्स ओपीडी में आए थे। पत्नी को अत्यधिक अनीमिया, उल्टी एवं डायरिया की शिकायत होने पर एम्स आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया था। साथ ही प्रोटोकॉल के तहत दोनों लोगों का कोविड टेस्ट लिया गया। जिसकी आज बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज ही इस कोविड संक्रमित 25 वर्षीया महिला की मृत्यु हो गई है। जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और 26 वर्षीय इस पुरुष को एम्स में भर्ती कर लिया है।

एम्स ने इनके कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए जानकारी जिला सर्विलांस अधिकारी को दे दी है।

इसके अलावा 8 अन्य केसों में भी कोविड पॉजीटिव की पुष्टि हुई है। जिनमें उत्तरकाशी के 2, टिहरी का 1, कोटद्वार के 2, यमकेश्वर के 2 व 1 पौड़ी क्षेत्र का है। एम्स द्वारा इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts