कोरोना ब्रेकिंग : 14 नये संक्रमित। पौड़ी, रुद्रप्रयाग चमोली आदि के हैं प्रवासी

जगदंबा कोठारी  आज एम्स ऋषिकेश में दिल्ली से लौटे एक मां और बेटा तथा मुंबई से लौटे तीन व्यक्ति कोबिट पॉजिटिव पाए गए। किंसार, पौड़ी गढ़वाल की 31 वर्षीय महिला अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ दिल्ली से ऋषिकेश, एक किराए की कार में, 26 मई को पहुंची थीं। यह दोनों 29 तारीख को एम्स […]

जगदंबा कोठारी 
आज एम्स ऋषिकेश में दिल्ली से लौटे एक मां और बेटा तथा मुंबई से लौटे तीन व्यक्ति कोबिट पॉजिटिव पाए गए।

किंसार, पौड़ी गढ़वाल की 31 वर्षीय महिला अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ दिल्ली से ऋषिकेश, एक किराए की कार में, 26 मई को पहुंची थीं। यह दोनों 29 तारीख को एम्स की ओपीडी में आए थे जहां पर इनका सैंपल लिया गया। आज रिपोर्ट आने पर दोनों का सैंपल कोबिट पॉजिटिव पाया गया ।

मुंबई से लौटे तीन अन्य मामलों में, दो व्यक्ति रुद्रप्रयाग जिले से एवं एक व्यक्ति चमोली जिले से है । 19 वर्षीय करनप्रयाग चमोली का यह व्यक्ति 28 मई को मुंबई से ऋषिकेश आया था तथा उसी दिन से सीमा डेंटल कॉलेज में क्वारेंटिन था। 29 मई को उसका सैंपल लिया गया था जो जांच में आज पॉजिटिव पाया गया।

अन्य दो व्यक्तियों में से एक 29 वर्षीय जखोली रुद्रप्रयाग के तथा 35 वर्षीय पिपली पासून पचान रुद्रप्रयाग के हैं ,जो मुंबई से ऋषिकेश 28 मई को आए थे। इनमें से एक को सीमा डेंटल कॉलेज में तथा दूसरे को महेंद्र परशुराम हॉल भरत मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में क्वॉरेंटाइन किया गया था आज जांच में इन दोनों के सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए।
इनके अलावा एम्स ऋषिकेश ओ पी डी में आया एक अन्य व्यक्ति तथा आठ हरिद्वार से प्राप्त सैंपल पॉजिटिव पाए गए।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts